सिद्धार्थ, जनवरी 14 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत के सभासदों ने नगर के 17 वार्डों में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने ईओ को समस्याओं से संबंधित आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा और आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया। धरना प्रदर्शन में शामिल सभासदों ने बताया कि सभी वार्डों में नाली, सड़क, जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। वार्डों में साफ-सफाई व एंटी लारवा दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है। बिजली के पोल व तार जर्जर है। पथ प्रकाश की लाइट अधिकांश खराब है। नगरीय आबादी होने के बावजूद समस्त वार्ड वासियों को अंधेरा में जीवन यापन करना मजबूरी है। इसके अलावा नगर पंचायत के अधि...