मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।देर रात अचानक ठनका गिरने से मवेशी घर में आग लग गयी। आग में झुलस कर खूंटे से बंधी 9 गाय मौके पर ही दम तोड़ दी। जबकि एक गाय जख्मी अवस्था में खूंटा तोड़ कर भाग निकली। घटना प्रखंड के सरौनी कला पंचायत के वार्ड 14 अर्जुन टोला के बीते शनिवार के तकरीबन 11 बजे रात की बताई जाती है। घटना से पीड़ित परिवार में मातम छाया हुआ है। हादसे की भेंट चढ़े सभी मवेशी तीन सगे भाइयों संजय मंडल, अजय मंडल और वार्ड सदस्य पिंटू मंडल की बतायी गयी है। पशुपालक संजय मंडल की कुछ वर्षों पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी पत्नी मसोमात ललिता देवी गाय का दूध बेच कर ही गुजारा करती थी। हादसे में उसका मुंह का निवाला छिन गया। ग्रामीण राजनीति राय ने बताया कि पीड़ित परिवार का सभी मवेशी घर से तकरीबन दो सौ मीटर दूर बथान पर ही रहता था। रात में सभी मव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.