धनबाद, अक्टूबर 7 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धनबाद थाना के पास बिजली ऑफिस में अवस्थित टीआरडब्ल्यू (ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप) में सोमवार की रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर उठने लगीं। काला धुआं आसपास के कॉलोनी में भर गया। आग लगने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। दरअसल टीआरडब्ल्यू के पास ही बिजली कॉलोनी भी है। इधर भारी बारिश शुरू हो गई और उधर टीआरडब्ल्यू के अंदर तेल व ट्रांसफॉर्मर में लगी आग से लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थीं। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। थोड़े-थोड़े अंतराल में और दमकल की गाड़ी मांगनी पड़ी। अग्निशमन विभाग और बीसीसीएल से कुल मिलाकर दमकल की सात दमकल गाड़ियां और लगातार तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वर्कशॉप में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि ठनका गिरने से वर्कशॉप में आग लग गई। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.