हाजीपुर, जून 25 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. प्रखंड क्षेत्र के गनियारी दियारा में मंगलवार की दोपहर ठनका गिरने से एक किसान की चार भैंस मर गई, घटना में किसान बाल बाल बच गए। नयागांव पश्चिमी पंचायत के बरियारपुर निवासी रामदेव राय गनियारी दियरा में दलान रखे हुए हैं और खेती के साथ साथ मवेशी भी पाले हैं। मंगलवार को बारिश होने पर वह सभी भैंस को लेकर पीपल के पेड़ के पास पहुंच गए। अचानक आकाशीय बिजली चमकी और जिस जगह पर भैंस बांधी हुई थी, उसी जगह ठनका गिर गया। ठनका गिरते देख किसान रामदेव राय ने वहां से भागकर जान बचाई। साथ ही घटना की जानकारी घर के लोगों को दी। दर्जनों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बीडीओ, सीओ, पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दी। घटनास्थल पर राजस्व हल्का पदाधिकारी दिवाकर कुमार पहुंचे और घटना को बारिकी से देखा एवं ज...