गुमला, मार्च 21 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर के संत अन्ना हाईस्कूल की 12वर्षीय लक्षमानी केरकेट्टा की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक गुरूवार को लक्षमानी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इसी क्रम में जयपुर के समीप वह ठनका की चपेट में आ गयी। उसके सिर के बाल व कपड़ा जल गये। राहगीरों व मवेशी चरा रहे लोगों ने घटना को देखा और इसकी सूचना दी। मौके पर 108एंबुलेस पहुंची और लक्षमनिया को चैनपुर सीएचसी लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुखद वारदात के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.