अररिया, अगस्त 9 -- सिकटी प्रखंड के ठेंगापुर पंचायत स्थित सतवेर बहियार में धान रोपनी के दौरान हुआ हादसा दोनो मृतक व झुलसे लोग ठेंगापुर पंचायत के वार्ड 13 सतवेर गांव का रहने वाला सिकटी। एक संवाददाता धान रोपनी के दौरान शुक्रवार की दोपहर सिकटी प्रखंड के ठेंगापुर पंचायत स्थित सतबेर गांव के बहियार में ठनका की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में तीन अन्य झुलस गये। सभी झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। मृतकों में ठेंगापुर पंचायत के वार्ड 13 सतवेर निवासी ज्ञान चंद मंडल उर्फ बबलू मंडल की पत्नी आशा देवी (35 वर्ष) और ब्रह्मदेव मंडल का 22 वर्षीय बेटा भागीरथ मंडल शामिल हैं। वहीं झुलसे लोगों में बलराम मंडल की 14 वर्षीया बेटी पल्लवी कुमारी, ब्रह्मदेव मंडल की 48 वर्षीया बेटी सुगन्धा देवी और नरेश मंडल की 40 वर्षीया पत्नी दे...