भागलपुर, जून 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र की मथुरापुर पंचायत के टिकलूगंज गांव में शनिवार की दोपहर तेज आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दीपक यादव की पत्नी पूजा देवी (35 वर्ष) और राजेश यादव की पुत्री रानी कुमारी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाची-भतीजी लगती थीं। सूचना पर शिवनारायणपुर थाना की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चाची-भतीजी घर से सटे मिर्धाचक बहियार में मक्के की फसल को देखने के लिए गईं थी। इसी बीच करीब ढाई बजे बारिश होने पर दोनों नीम के पेड़ के नीचे चली गईं। इसी दौरान पेड़ के ऊपर बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि नीम के पेड़ के नीचे तीन और बच्चे दूसरी ओर खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.