जमुई, जुलाई 30 -- चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड के माधोपुर पंचायत अंतर्गत चोरकट्टा गांव निवासी एक किशोर की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई।जबकि चार किशोर घायल हो गए।मृतक की पहचान चोरकट्टा गांव निवासी पिंटू रजक के पुत्र अजय कुमार रजक 14वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चोरकट्टा गांव के पांच किशोर मंगलवार की दोपहर गांव के समीप ललुआ मारन बहियार की ओर अपना अपना मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी किशोर एक ही जगह छाते के नीचे जमा थे। इस क्रम में अचानक ठनका गिरने से पांचों किशोर अजय रजक पिता पिंटू रजक, मोहन रजक पिता धनुक रजक,शिवम रजक पिता पंकज रजक,विपुल रजक पिता जागो रजक एवं विकास रजक पिता पप्पू रजक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। आस पास रहे लोगों ने तत्काल घटना की सूचना उनलोगों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.