बांका, दिसम्बर 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका जिले में मौसम का मिज़ाज बदनें से अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में भारी इज़ाफ़ा हुआ है। जबकि चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में लगातार गिरावट और सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाएं लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सदर अस्पताल के ओपीडी में रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में अब सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। डॉक्टरों ने बताया कि ठंड बढ़ने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता...