प्रयागराज, मार्च 16 -- संगमनगरी में तीसरे दिन रविवार को भी होली की खुमारी छाई रही। रविवार को ठठेरी बाजार की होली में जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। कोतवाली के ठीक सामने बाजार में होलियारों ने जमकर डांस किया तो छतों और बारजों से उन पर रंगों और पानी की बौछार की गई। ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर झूमते बच्चे, युवा और व्यापारी रंगोत्सव में डूबे रहे। ठठेरी बाजार व्यापार मंडल की ओर से आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष सुशांत केसरवानी की अगुवाई में सुबह नरसिंह भगवान का पूजन-अर्चन कर होली का विधिवत शुभारंभ हुआ। यहां होली का सबसे बड़ा आकर्षण 15 फीट की पीतल की पिचकारी रही, जिसे देखने के लिए हर कोई उत्सुक रहा। पानी के कई बड़े-बड़े टैकरों से बौछार की जाती रही, छतों से होलियारों के ऊपर रंग और अबीर-गुलाल उड़ाया जाता रहा। डीजे पर बजते नाकाबंदी, होली खेले रघुवीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.