नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले में पंजीकृत म्यूल बैंक खाते का इस्तेमाल महाराष्ट्र और कर्नाटक में की जाने वाली ठगी की रकम को चेक के जरिये निकालने में करते थे। आरोपी ठगों को बैंक खाते भी मुहैया कराते थे। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बेंगलुरु और मुंबई में साइबर जालसाजी के मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से जालसाजी में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर जालसाजी के एक मामले में उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित एक बैंक खाते से ठगी की रकम की लेनदेन दिखी। ये मामले मुंबई और बेंगलुरू में दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने दिल्ली में ...