कानपुर, फरवरी 7 -- - साइबर ठग ने लखनऊ बुलाया, न पहुंचने पर घर आने की दी धमकी कानपुर। साइबर ठगों ने शनिवार को एक महिला को फोन कर उनका आतंकियों से कनेक्शन होने के नाम पर डराया। महिला नहीं डरी तो घर पर छापा मारने की धमकी दी। इसके बाद भी महिला पर कोई असर नहीं पड़ा तो ठगों ने फोन काट दिया। रावतपुर के विनायकपुर में रहने वाली सरोज सिंह के पास शनिवार शाम 4:30 बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई। सरोज के मुताबिक फोन करने वाले ने कहा, आप सरोज सिंह बोल रही हैं। हां में जवाब मिलने पर अपना परिचय दिया। बोला-वह लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर में इंस्पेक्टर है। घाटी (कश्मीर) में दो आतंकी पकड़े गए हैं। उनकी जांच और पूछताछ में जो मोबाइल नंबर सामने आया वह आपका है। आतंकी घटनाओं में आपके नंबर का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि तो हम क्या करें। जिन्हें पकड़ा है, उनसे पूछो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.