महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर तले पीड़ित निवेशकों का भुगतान नहीं होने से लगातार आंदोलनरत हैं। कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित निवेशकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पीड़ित निवेशकों ने लिखा है कि ठगी पीड़ितों के भुगतान को लेकर संसद द्वारा कानून बनाने के बाद भी जिम्मेदार भुगतान नहीं करा पा रहे हैं। सरकार द्वारा नियुक्त जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक ठगी पीड़ितों के हित में कोई काम नहीं किया। सांसद को भी कई बार ज्ञापन दिया गया। लेकिन बात नहीं बन पा रही है। ऐसे में पीड़ित निवेशकों की समस्याएं जस की तस है। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने बताया कि जनता और ठगी पीड़ितों की न्यायपूर्ण मांग की लगातार अनदेखी की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.