कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। साइबर सेल ने भूतपूर्व सैनिक के खाते में ठगी हुई रकम वापस दिलाई। डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने बताया बीती 4 मार्च 2025 को सेन पश्चिम पारा निवासी भानुप्रताप सिंह से साइबर ठगों ने 1.70 लाख रुपये की ठगी की थी। उन्हें रिटायरमेंट के बाद विदेश में अच्छे पैकेज में नौकरी का लालच दिया था। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई की और जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए थे उसे फ्रीज कराया गया था। शुक्रवार को उनके खाते में रुपये वापस कराए गए। रुपये वापस कराने में थाना प्रभारी सुनील वर्मा, आरक्षी सौरभ पांडेय व अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.