मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के खाते में कुल 1.5 लाख रुपए वापस कराए हैं। एक पीड़ित को साइबर ठगों ने निमंत्रण पत्र भेजकर ठगी का शिकार बनाया। जबकि दूसरे पीड़ित के मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड का मैसेज भेज कर ठगी की गई है। अहरौरा थाना क्षेत्र के टिकरा खडंजा निवासी विनोद कुमार ने आठ अगस्त 2025 को आनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा। कार्ड को देखने के बाद एक स्कैनर खुला। उसके बाद मोबाइल स्वीच आफ हो गया। दोबारा जब मोबाइल चालू किया तो 104997 की राशि डेबिट का मैसेज आया। शिकायत पर अहरौरा साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने पीड़ित की संपूर्ण धनराशि उसके खाते में वापस कराया है। वहीं दूसरे मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.