गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह के खिलाफ गुरुग्राम साइबर पुलिस ने पकड़ा है। साइबर अपराध थाना (दक्षिण) की टीम ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 36 वर्षीय आकाश कुमार निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी बी.कॉम शिक्षित है, फिर भी उसने चंद पैसों के लालच में साइबर अपराधियों का साथ दिया। पांच प्रतिशत कमीशन के लिए बेचा था ईमान पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि आकाश कुमार ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को किराए पर दिया था। ठगी गई राशि में से 5 लाख 80 हजार रुपये सीधे आकाश के खाते में ट्रांसफर हुए थे। इसके बदले में उसे खाते मे...