देवघर, मार्च 8 -- मधुपुर। साइबर थाना देवघर की पुलिस ने शुक्रवार को चार साइबर ठग को मधुपुर पुलिस के सहयोग से पकड़कर साथ ले गई। साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मधुपुर, पाथरोल और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में साइबर ठग सक्रिय हैं। सूचना पर देवघर पुलिस मधुपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से गड़िया गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी सिमरातरी गांव का रहने वाला है। यह मधुपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में अपने रिश्तेदार के यहां छिपकर रहता था। वहीं देवघर पुलिस ने पाथरोल से दो, मारगोमुंडा से एक साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने चारों को पहले मधुपुर थाना लाया। पूछताछ के बाद सभी को साइबर थाना देवघर ले गयी है। पुलिस ने इनके पास मोबाईल भी जब्त किया है। पुलिस कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.