लातेहार, जुलाई 24 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार पुलिस ने ठगी के आरोप में रांची निवासी विशाल जायसवाल को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध मे थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि सिविल कोर्ट लातेहार में पदस्थापित निरंजन कुजूर ने कांड संख्या 70-2023 भादवि की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया था। श्री कुजूर ने अपने आवेदन में बताया है कि विशाल जायसवाल को जमीन म्यूटेशन कराने के नाम पर 20 हजार रूपया दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी विशाल ने जमीन का म्यूटेशन भी नहीं कराया और न ही पैसा लौटाया। विशाल जायसवाल मे सिविल कोर्ट द्वारा गिरफ्तार वारंट जारी किया गया था। केस के अनुसंधानकर्ता कुबेर प्रसाद ने विशाल जायसवाल को रांची के सिबू चौक इंद्रपुरी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.