धनबाद, मई 18 -- धनबाद/रांची, हिन्दुस्तान टीम धनबाद के बैंक मोड़ थाने की पुलिस ने चुटिया कृष्णापुरी स्थित रवि कुमार के घर पर शनिवार को इश्तेहार चिपकाया, जिसमें आरोपी रवि को एक महीने के अंदर कोर्ट में सरेंडर करने को कहा गया। चुटिया कृष्णापुरी रोड नंबर नौ के रहने वाले आरोपी रवि कुमार ने धनबाद के मोबाइल शोरूम से मोबाइल की ठगी कर ली थी। आरोपी उसी शोरूम में काम भी किया करता था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ बैंक मोड़ थाने में 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस समय से आरोपी फरार चल रहा था। इसके बाद धनबाद के बैंक मोड़ थाने की पुलिस शनिवार को रांची पहुंची। चुटिया पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान परिजनों को भी आरोपी को सरेंडर करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.