भागलपुर, जनवरी 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता साइबर अपराधियों ने अब ठगी का नया तरीका अपनाया है। वे एटीएम मशीनों में अवैध डिवाइस लगाकर ग्राहकों के पैसे निकाल रहे हैं। इस नई चालाकी ने बैंकों को भी चौंका दिया है। घटना के अनुसार, ठग एटीएम मशीन में एक विशेष डिवाइस फिट कर देते हैं, जिससे ग्राहकों के पैसे एटीएम से निकल नहीं पाते। ग्राहक यह समझते हैं कि लेन-देन असफल हुआ और वहां से चले जाते हैं। इसके बाद अपराधी एटीएम में प्रवेश कर डिवाइस हटाते ही फंसे हुए पैसे बाहर निकल आते हैं, जिन्हें वे लेकर चंपत हो जाते हैं। ऐसी दो घटनाओं के सामने आने के बाद तिलकामांझी स्थित यूको बैंक शाखा के प्रबंधक ने सात जनवरी को थाने में मामला दर्ज कराया है। बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी एटीएम केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने तथा निगरानी सख्त करने के निर्देश ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.