मेरठ, नवम्बर 14 -- नौचंदी क्षेत्र में नौकरी के नाम पर पर सात लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। वादी ने भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक प्रदीप ढढरा और उनके सहयोगी निखिल चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वादी ने आरोप लगाया है कि कुछ माह पहले पार्टी के कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात दोनों आरोपियों से हुई थी। उन्होंने खुद को रेलवे अफसरों से करीबी बताते हुए प्राची त्यागी के देवर की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। वादी ने 1.90 लाख रुपये ऑनलाइन और पांच लाख रुपये नगद गांधी आश्रम स्थित परशुराम मंदिर में निखिल चौधरी को दिए। कई माह बाद भी नौकरी नहीं लगी। प्राची ने रुपये वापस मांगे तो कथित तौर पर उन्हें धमकाया गया। वहीं, गुरुवार को प्रदीप ढढरा एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्राची त्यागी के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा वह प्राची त्यागी को...