नई दिल्ली, जनवरी 3 -- दिल्ली पुलिस के वेंडर को ठक-ठक गैंग ने बनाया शिकार नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। शास्त्री पार्क इलाके में गुरुवार शाम ठक-ठक गैंग के बदमाशों ने दिल्ली पुलिस में वेंडर का काम करने वाले युवक से करीब पांच लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित अंशुल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कड़कड़डूमा के बाहुबली एक्सटेंशन में रहने वाले पीडित अंशुल पंडित ने बताया कि वह चार जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे साथी विनोद और संजीव के साथ अपनी कार से घर लौट रहा था। जैसे ही गाड़ी श्याम गिरी मंदिर के पास पहुंची, दो स्कूटी सवार बदमाश उनके पास आए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। आरोपियों ने गाड़ी का टायर पंक्चर होने की बात कहर। अंशुल और उनके साथी जैसे ही गाड़ी चेक करने नीचे उतरे, बदमाश फुर्ती स...