जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। धतकीडीह ठक्कर बप्पा स्कूल में इको क्लब द्वारा 2019 में आम के वृक्ष सहित कई फलों के वृक्ष लगाए गए, इसके बाद पहली बार उन पेड़ों में आम के मंजर आने पर स्कूल में पर्यावरण को धन्यवाद देते हुए पूजा संपन्न कराई गई, जिसमें स्कूल के सभी बच्चे प्रिंसिपल शिक्षक शामिल हुए, स्कूल के प्राचार्य पंकज कुमार ने बताया कि एक क्लब द्वारा यह पर 2019 में लगाया गया था जिसके बाद पहली बार इसमें मंजर आए हैं। बच्चों को पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने को लेकर संदेश देने के उद्देश्य से इस पूजा का आयोजन कराया गया था पर्यावरण और धरती माता को धन्यवाद देकर बच्चों ने आगे भी पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.