पूर्णिया, दिसम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्दी के शुरुआती दौर में मौसम की चाल फिलहाल धीमी बनी हुई है। रविवार को शहरवासियों ने सुबह-सुबह जैसे ही धूप की आहट महसूस की, उम्मीद जगी कि ठंडक कम होगी, लेकिन दिन भर सूरज निस्तेज ही रहा। न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटों की तुलना में गिरावट दर्ज करते हुए 15.5 डिग्री सेल्सियस से फिसलकर 14.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुल मिलाकर 24 घंटे के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सुबह की आद्रता 88 प्रतिशत और शाम की आद्रता 74 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। इधर रविवार की सुबह की हल्की पछिया हवा ने सिहरन जरूर बढ़ाई, पर दिन चढ़ते ही वातावरण फिर सामान्य सा दिखा। सुबह के समय शहर के कई हिस्सों में घना कुहासा छाया रहा। म...