लातेहार, नवम्बर 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं। सबसे ज्यादा गरीब असहाय लोग ठंड से बेहाल हो गए हैं, जिनके पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म वस्त्र नही है। उन गरीब असहायों को इस ठंड में रात गुजरना मुश्किल हो गया है। सर्द हवाओ ने लोगो को और कंपा रहा है। ठंड से उनकी तवियत खराब होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, लेकिन ठंड से उन गरीब असहायों को बचाने के लिए अब तक सरकार की ओर से कम्बल की आपूर्ति नही की जा सकी है। वहीं लोगो को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए चौक - चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था भी नही की जा सकी है। जो सरकारी व्यवस्था की पोल खोल रही है। इधर उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने कम्बल आपूर्ति और अलाव की व्यवस्था नही होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से शीघ्र अलाव व्यवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.