औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के पडरावां में ठंड लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के 70 वर्षीय गुप्ता यादव के रूप में हुई है। उनकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने अपने भाई के दो बेटों राजेंद्र यादव और सत्येंद्र यादव को गोद लेकर बड़ा किया था। सत्येंद्र यादव के पुत्र की शादी के लिए वे रफीगंज के एक गांव में लड़की देखने गए थे। वहीं उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें शेरघाटी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पड़रावां निवासी गोपाल यादव ने बताया कि गुप्ता यादव की मौत ठंड लगने से हुई है। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.