फरीदाबाद, दिसम्बर 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी ठंड ने बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट आने से एक सप्ताह में बीके अस्पताल की ओपीडी में निमोनिया के मरीजों की संख्या में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह तक इनकी संख्या 20 से 22 थी, जोकि अब बढ़कर 27 से 31 पहुंच गई है। स्मार्ट सिटी में कुछ दिनों से मौसम ठंडा हो गया है। यह मौसम बुजुर्गों और बच्चों के नुकसान देह साबित हो रहा है। इनमें तेजी जुकाम और खांसी की शिकायत बढ़ी है और इस पर ध्यान नहीं देने की वजह से यह निमोनिया का रूप ले रहा है। निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ोतरी होने लगी है। बीके अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक है। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर खड़े होने वाले अधिकतर बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम और छाती में संक...