सीवान, दिसम्बर 29 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। पिछले करीब दस दिनों से लगातार ठंड के बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बढ़ते ठंड से बचने के लिए लोगों को दिन में हीं अलाव तापने की जरूरत पड़ रही है। प्रखंड के गांवों एवं बाजारों में लोग दिन में हीं अलाव जलाकर उसके पास बैठे देखे जा रहे हैं। कुहासे के कारण सुबह में वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कड़ाके की ठंड एवं सुबह में धुंध होने के कारण लोगों की दिनचर्या बदल गई है। सुबह में लोग जगने के बावजूद घरों में हीं दुबके रह रहे हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सूर्यदेव के दर्शन होंगे। लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। सर्द पछुआ हवा से कनकनी बढ़ गई है। पिछले करीब दस दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। प्रखंड व अंचल कार्यालय में अपने विभिन्न कामों को लेक...