एक संवाददाता, दिसम्बर 21 -- गया जी जिले के वजीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के दखिनगांव में शनिवार की देर रात दम घुटने से एक नवजात बच्ची और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची के पिता रोहित मालाकार ने बताया कि उनकी 85 वर्षीय दादी रेखा देवी, पत्नी रूपा कुमारी और चार माह की बेटी आरोही कुमारी एक ही कमरे में सोई हुई थीं। ठंड से बचने के लिए कमरे में दो बोरसी जला कर रखी गई थी। कमरे में केवल एक खिड़की थी, जिसे ठंडी हवा से बचने के लिए प्लास्टिक से ढक दिया गया था। सुबह जब घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे तो तीनों अचेत अवस्था में मिले। घटना के बाद आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेखा देवी और नवजात आरोही कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रूपा कुमारी की हालत गंभीर बताई ज...