रांची, अक्टूबर 23 -- आमतौर पर चिकनपॉक्स वसंत ऋतु और गर्मी में ज्यादा देखने को मिलता है। लेकिन इन दिनों रांची में तेजी से इसका संक्रमण फैल रहा है। खासकर रिम्स के डॉक्टर्स कॉलोनी के पीछे शंकर नगर,कुसुम विहार आदि क्षेत्रों में चिकनपॉक्स का संक्रमण बड़े पैमाने पर फैलने की सूचना है। रिम्स में मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ संजय सिंह कहते हैं उनके ओपीडी में भी चिकनपॉक्स के कुछ मरीज पहुंचे हैं। वैरिसेला-जोस्टर वायरस से होने वाला चिकनपॉक्स एक बेहद संक्रामक रोग है। यह मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह पूरे साल हो सकता है,लेकिन गर्मियों के महीने में इसके मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। गर्म मौसम वायरस के पनपने और फैलने के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करता है। उच्च आर्द्रता का स्तर वातावरण में वायरस के जीवित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.