सहारनपुर, जनवरी 31 -- थाना क्षेत्र में ठंड से नवजात की मौत के बाद विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौहडपुर कलां निवासी शराफत पुत्र मेहंदी हसन ने बताया कि उसकी बहन शमा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आलिम पुत्र कामिल निवासी जसमौर पठानपुरा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दान-दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के भाई ने बताया कि दो जनवरी को उसकी बहन ने सीएचसी में बच्चे को जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष की लापरवाही के कारण बीमार बच्चे की तीन दिन बाद मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालियों पर 25 जनवरी को पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने वादी भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.