गंगापार, दिसम्बर 29 -- ठंड निरंतर बढ़ने के बावजूद मांडा के सरकारी पांचों गोशाला में ठंड से गोवंशों के बचाव की कोई खास व्यवस्था न होने से ठंड में रात भर कांपते गोवंश दो दिन से धूप न निकलने से किसी तरह जी रहे हैं। मांडा के सभी गोशालों में साफ सफाई की दशा बेहद खराब होने से गंदगी का अंबार लगा रहता है। ठंडी के मौसम में गोबर का निस्तारण न होने से मच्छर जनित रोगों से भी गोशाला में रह रहे तमाम गोवंश ग्रसित हैं। मांडा क्षेत्र में कुल पांच सरकारी गो आश्रय केंद्र हैं, जिनमें सोमवार को मांडा खास में 345, भवानीपुर के देवरी गोशाला में 320, ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गोशाला में 165, पियरी में 223 और केड़वर में 214 गोवंश सहित पांचों गोशाला में कुल 1267 गोवंश रखे गये हैं। इन गोवंशों के लिए केवल सूखे भूसे का ही स्टाक गोशाला में है। चरही में भूसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.