अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ जंक्शन से जम्मू चंडीगढ़, पूर्वांचल बिहार की यात्रा करने वाले जनरल और स्लीपर यात्री घर से कंबल लेकर सफर करने को मजबूर है। जनरल और स्लीपर पर सीटें न मिलने बाथरूम के पास और रेल के फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। अलीगढ़ जंक्शन पर शाम सात बजे यात्रियों का हुजूम प्रवेश परिसर, प्लेटफार्म नंबर दो, तीन और चार देखने को मिला। फला फला ट्रेन इतने घंटे और मिनट की देरी से अलीगढ़ आएगी ऐसा एनाउंसमेंट यात्री को राहत देने के बजाय परेशान करने वाला था। प्लेटफार्म नंबर चार पर संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस आने वाली थी तभी स्पीकर के माध्यम से बताया गया कि यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार के बजाय प्लेटफार्म नंबर छह पर आएगी। सूचना मिलते ही यात्रियों में प्लेटफार्म नंबर छह पहुंचने क होड़ लग गई। यात्री लिफ्ट और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.