बोकारो, दिसम्बर 24 -- मंगलवार को बोकारो का तापमान काफी सर्द रहा। ठंड की वजह से लोगो की दिनचर्या भी प्रभावित रही। सुबह 9 बजे तक कोहरा व धुंध का असर रहा। लगातार गिर तापमान की वजह से मंगलवार को बोकारो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक आ गया। इसका असर रात में सबसे अधिक देखा जा रहा है। शाम होते ही सड़को पर अंधेरा पसर जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनो के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरवाट आएगी। सुबह हल्के बादल व कोहरा छाए रहेंगे। अगले तीन दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक तापमान के गिरावट होने की उम्मीद है। मंगलवार को बोकारो का अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...