मधुबनी, जनवरी 11 -- मधुबनी। जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है,वैसे-वैसे मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर अस्पतालों में देखने को मिल रहा है। बच्चों के वार्ड में सर्दी-जुकाम और निमोनिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार,ठंड में रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं,जिससे हार्ट और ब्रेन से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सांस के मरीजों को ठंडी हवा से ज्यादा दिक्कत होती है। अस्पतालों पर बढ़ते दबाव के कारण स्टाफ को भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। हालांकि कई अस्पतालों ने अतिरिक्त बेड, दवाइयों और ऑक्सीजन की व्यवस्था की है, फिर भी बढ़ती ठंड के साथ चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि ठंड से बचाव करें, गर्म कपड़े पहनें और किसी भी तरह की परेशानी होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.