महाराजगंज, दिसम्बर 18 -- सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ाके की ठंड के सीजन शुरू होते ही कोहरा बढ़ गया है। इसकी वजह से गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर ट्रेनों का देर से चलना शुरू हो गया है। इसके कारण इस ठंड में इस रूट के यात्रियों को दिक्कते भी शुरू हो गई हैं। इस रूट के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर बुधवार को घने कोहरे की वजह से ट्रेनें देर से पहुंचीं। कोहरे की वजह से इस रूट की अधिकांश महत्वपूर्ण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। ट्रेनों का प्लेटफार्म पर विलंब से पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बुधवार को 12558 आनंद विहार-मुज्जफरपुर सप्तक्रांति सुपर फास्ट ढाई घंटे की देरी से आई। इसके अलावा सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, बापू धाम एक्सप्रेस, पैसेंजर गाड़ी सहित इस रूट की सभी ट्रेने देर से चलीं। निर्धारित सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.