चतरा, दिसम्बर 23 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव निवासी 41 वर्षीय सिकंदर राम की मौत ठंड लगने से सोमवार को अहले सुबह हो गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि वह आर्थिक रूप से भी बहुत तंगी में था। जिसके कारण उसके पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े भी नहीं थे। वहीं कंबल के अभाव में मजदूर को ठंड लग गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत की ख़बर पाते ही परिजनों में मातम छा गया। सिकन्दर राम कई दिनों से अपने बच्चों के साथ घर पर रह रहा था जबकि पत्नी बाहर में मजदूरी कर रही थी। लोगों ने बताया कि पहले पति पत्नी दोनों मिलकर मजदूरी करते थे, लेकिन कुछ माह से पति के शरीर कमजोर हो जाने पर पत्नी ने पति को घर पर ही छोड़ मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। ऐसे में पति के आकस्मिक निधन पर पत्नी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इतना ही नहीं सिकंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.