मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधुबनी। सदर अस्पताल से रेफर किए गए अज्ञात वृद्ध की सोमवार को डीएमसीएच दरभंगा में मौत हो गई। डीएमसीएच प्रशासन ने सोमवार शाम नगर पुलिस एवं महादेव मंदिर के अध्यक्ष लाल बाबू राउत को इसकी जानकारी दी। कथित तौर पर ठंड लगने से वृद्ध की मौत होने की बात कही जा रही है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे सूड़ी स्कूल के पास महादेव मंदिर में शिव चर्चा हो रही थी। इसी दौरान लोगों को वृद्ध पर नजर पड़ी। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष लाल बाबू राउत एवं उप सचिव केशव कुमार को दी। दोनों पदाधिकारी ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल वृद्ध को सदर अस्पताल पहुंचाया। हालात गंभीर देख प्रारंभिक ईलाज के बाद डाक्टर ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.