मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता विश्व मलेरिया दिवस पर शुक्रवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सदर अस्पताल में हुए कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने ओपीडी में आए मरीजों और उनके परिजनों को मलेरिया के कारण, लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मच्छर के काटने से फैलने वाले इस रोग के लक्षणों में ठंड लगना, कपकपी, सिरदर्द, उल्टी एवं चक्कर आना शामिल हैं। ऐसा प्रतिदिन या एक दिन बीच कर भी हो सकता है। मलेरिया की जांच एवं उपचार की सुविधा सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। जागरूकता को लेकर लोगों के बीच मलेरिया पर जानकारी परक पंपलेट भी बांटे गए। सीएस ने कहा कि जिलास्तर पर दो लैब तकनीशियनों को माइक्रोस्कोपी पर प्रशिक्षण भी कराया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.