मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में विगत 15 दिनों से पड़ रहे भीषण ठंड, कोहरे को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से सुरक्षात्मक उपाय सुझाए जा रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि यदि किसी किसान के द्वारा लगाई गई फसल में कोई विशेष समस्या आ रही है तो तत्काल कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी अथवा कृषि रक्षा अधिकारी मऊ के कार्यालय से संपर्क करें। जहां से आवश्यक सुझाव सलाह प्राप्त कर अपनी फसलों को रोग व्याधियों और विपरीत मौसम से बचाए। जिससे जनपद में उत्पादन एवं उत्पादकता प्रभावित न हो। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि जिले में करीब 300 से अधिक हेक्टयर में आलू की खेती इस वर्ष की गई है। जिससे अच्छा आलू उत्पादन होने की सम्भावना है। ठंड व कोहरे की वजह से फसल को नुकसान से बचाने के लिए किसानों को सर्त...