शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित है। मौसम की मार का सीधा असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सर्दी-खांसी, सीने में दर्द के साथ बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं ठंड के मौसम में सोरायसिस के रोगी भी अधिक संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में सुबह के समय ओपीडी में सन्नाटा रहा, लेकिन दोपहर होते-होते मरीजों की भीड़ बढ़ गई। जनरल ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज सर्दी-खांसी, बुखार, सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत लेकर पहुंचे। बच्चों में निमोनिया के मामलों में भी इजाफा दर्ज किया गया। बुजुर्ग मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। जनरल ओपीडी में तैनात डॉ. प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.