नई दिल्ली, जनवरी 24 -- मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 24 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व हिमपात देखने को मिलेगा। 25 जनवरी को भी असर रहेगा मगर छिटपुट बर्फबारी/वर्षा होगी। हिमाचल-उत्तराखंड में अलग-थलग भारी वर्षा/हिमपात होगी। जम्मू-कश्मीर में भारी से बहुत भारी वर्षा संभव है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात होगी। पंजाब-हरियाणा में भारी वर्षा की चेतावनी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि भी संभावित है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश से लौटी ठिठुरन, अगले तीन दिन और बढ़ेगा सर्दी का अहसास 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,...