सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- सीतामढ़ी। पिछले दो दिनों से बढ़ रही ठंड का असर जिले के लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अधिक भीड़ सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों की देखी जा रही है। शनिवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में 686 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जो सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक है। सदर अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि ठंड के कारण सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीज अधिक आ रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों पर मौसम का असर ज्यादा पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट और सुबह-...