अयोध्या, दिसम्बर 22 -- अयोध्या, संवाददाता। इन दिनों शरीर को ठंडा कर देने वाला तापमान है, बावजूद राममंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर तनिक भी असर नही पड़ा है। सुबह पट खुलने के पहले रामजन्मभूमि मार्ग के सामने सबसे पहले दर्शन करने की चाह लेकर खड़े भक्तों को देखकर आस्था की पराकाष्ठा का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौसम में तापमान नित- नए रिकार्ड बना रहा है। ब्रह्म मुहूर्त में तापमान अपने शिखर पर होता है, कोहरा इस तरह की दृश्यता लगभग शून्य, फिर भी राम पथ और भक्ति पथ पर श्रद्धा को कुलांचे भरते देखा जा सकता है। सरयू तट से लेकर मंदिरों की तरफ जाते हर उम्र के लोग मार्गो पर दिख जाएंगे। महसूस करने पर लगता है कि रात भर घड़ी की सुई देखकर कर इन्होंने इंतजार में बिताई होगी। सुबह तीन बजे से ही मंदिरों की तरह जाने वाले सभी मार्गो पर चहलकदमी बढ़ ज...