सिमडेगा, जनवरी 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के इस बदले मिज़ाज का सीधा असर खेतों में लगी फसलों पर दिखने लगा है। जिले के कई इलाकों में सरसों की फसल पर लाही रोग का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं आलू, टमाटर सहित अन्य सब्जी फसलों में झुलसा रोग के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। किसानों के अनुसार गिरता तापमान सब्जी फसलों के लिए पाले का संकट पैदा कर रहा है। इससे पत्तियां झुलस रही हैं और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि इस ठंड में गेहूँ, फूलगोभी की सब्जी को फायदा हुआ है। इधर कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि गेहूं और जौ को छोड़कर लगभग सभी फसलें इस मौसम में नुकसान की चपेट में हैं। इधर सब्जी फसलों को हो रहे नुकसान का असर आने वाले दिनों में स्थानीय बाजारों में भी दिख सकता है। यदि उत्पा...