बागपत, जनवरी 9 -- बागपत। शुक्रवार का सवेरा भी खासा सर्द रहा। इस दौरान घना कोहरा भी छाया रहा। जिसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ट्रेनें भी लेट चली। जिसके चलते यात्री ठंड से ठिठुरते रहे। दोपहर में धूप निकलने के बाद कुछ राहत मिली, लेकिन दफ्तरों एवं घरों में सर्दी का अहसास कम नहीं हुआ। गर्म कपड़ों से ढंकने के बाद भी लोगों को सर्दी परेशान करती रही। इधर शाम ढलने के साथ में फिर से कंपकंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सर्दी का अहसास दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। तीन दिनों से तो समूचे में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है। गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जिसके चलते शुक्रवार की सुबह खासी सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.