पलामू, दिसम्बर 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में शीतलहरी के कारण कनकनी और ठंड चरम पर है परंतु सरकारी स्कूलों में अध्यनरत बच्चों को अब तक चालू वित्त वर्ष में पोशाक, स्वेटर, जूता व मोजा नहीं मिल पाई है। कई विद्यार्थियों के पास जूता-मोजा नहीं होने के करण इस कनकनी में हवाई चप्पल, पुराना घरेलु स्वेटर आदि पहनकर स्कूल पहुंच रहे हैं। सरकार से अब तक पलामू जिला को जूता-मोजा, स्वेटर और पोशाक मद में राशि उपलब्ध नहीं कराया गया है। बच्चों के स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा के लिए केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और 40 प्रतिशत राज्य सरकार राशि देती है परंतु कोई सरकार राशि नहीं आवंटित की है। पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक जिला को राशि प्राप्त नहीं हो सका है। राशि कब तक मिलेगी यह भी कहना अब मुश्किल है। उन्होंने भी स्वीकार किया कि बहुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.