मुंगेर, दिसम्बर 24 -- मुंगेर, निप्र। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को लेकर डीएम निखिल धनराज ने आदेश जारी करते हुए विद्यालयों को बुधवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधि पर 23 दिसंबर तक लगी रोक को विस्तारित करते हुए 24 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इस दौरान सरकारी विद्यालयों में बुधवार को आयोजित होनी वाली अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी में सिर्फ शिक्षक और अभिभावक ही उपस्थित रहेंगे। अध्ययनरत छात्रों को नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि प्री-बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा संचालित किये जाने वाले कक्षाओं एवं परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...