धनबाद, जनवरी 7 -- धनबाद। कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने छह जनवरी से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। इस आदेश के एक दिन बार राज्य महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र को 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इस अवधि में बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद सभी आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान बच्चों के माता-पिता या अभिभावक को बुलाकर पोषाहार उपलब्ध कराना है। आंगनबाड़ी के कर्मियों की जिम्मेवारी होगी कि वह अभिभावकों को बुलाकर बच्चों के पोषाहार को उपलब्ध कराएं। सरकार का यह आदेश छह जनवरी की तिथि से जारी किया गया है। आदेश पहुंचने से पहले ही धनबाद के आंगनबाड़ी केंद्र मंग...