बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- दिसंबर महीने में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहली रात से ही तापमान लुढ़कने लगा है। न्यूनतम तापमान रात के समय आठ डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। सुबह-शाम गलन के चलते हाथ-पैर की उंगलियों सुन्न होने लगी है। दिन में जरूर धूप निकल रही है, लेकिन ठंड के चलते धूप गुनगुनी लग रही है। मंगलवार को सुबह से ठंड रही। धूप निकलने पर राहत मिली। दिन में धूप के बाद शाम होते ही एक बार फिर ठंड बढ़ गई। मंगलवार की रात में तापमान में सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में गिरावट के चलते सर्दी-गलन बढ़ रही है। लोग दिन में धूप होने के बाद भी स्वेटर, जैकेट पहनकर निकल रहे हैं। सुबह हवा चलने की वजह से ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। गलन के चलते हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। मंगलवार को सुबह से आठ किलोमीटर प्रतिघंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.